जल्दी मोटा होने के उपाय और घरेलु नुस्खे – Mota Hone Ke Upay
Mota Hone Ke Upay In hindi – आज कल लड़की हो या लड़का सब लोग स्वस्थ और सुदृढ़ शरीर की कामना रखते हैं, और रोज सबसे पूछते रहते हैं या यहां-वहाँ जल्दी मोटा होने के उपाय, मोटा होने के घरेलु नुस्खे, मोटा होने के आयुर्वेदिक नुस्खे, मोटा होने के घरेलु उपचार ढूढ़ते रहते हैं। मैं आपकी मुश्किलों को आसान कर जल्दी मोटा होने के उपाय यहा बताने जा रही हु। इस आर्टिकल में मैं आपको जल्दी मोटा होने के उपाय और घरेलु नुस्खे – Mota Hone Ke Upay के बारे में बताऊंगी।

यदि आपका खान पान भी अच्छा है लेकिन फिर भी आप वजन बढ़ाने में कठिनाई महसूस करते हैं तो ये आर्टिकल आपके के बहुत ही उपयुक्तकारी साबित होने वाला है, आप ये मोटा होने के टिप्स आखरी तक पढ़े और इसको आज़माये आपको 15 दिनों में फर्क देखने को मिल जाएगा।
दुबले-पतले शरीर को मोटा कैसे बनाएं जानने से पहले हमें दुबले-पतले होने की वजह के बारे में जान लेना आवश्यक है। क्युकी हमने घर में अकसर सुना होगा किसी भी बीमारी का इलाज़ उसकी वजह जानने के बाद ही हो पता है।
वजन कम होने के कारण – Reasons For Under Weight
वजन कम होने के कारण बहुत से हो सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं-
1. भोजन का सही से ना पचना यानी पाचन तंत्र का कमजोर होना।
2. शरीर में खून की कमी होना।
3. मानसिक अथवा शारीरिक तनाव का होना।
4. जरूरत से ज्यादा शारीरिक काम करना।
5. भूख का न लगाना या भूख कम लगना।
6. कभी कभी मोटा न होने की वजह इन सब से हट के होती है जैसे जेनेटिक लक्षण।
जानिए जल्दी मोटा होने के उपाय और घरेलु नुस्खे – Mota Hone Ke Upay
जानिए क्या खाने से शरीर मोटा होता है?
1) स्वस्थ खान – पान
यदि आप मोटा होना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आपका खान पान सुधारना होगा। खाना में ज्यादा से ज्यादा पौस्टिक आहार का सेवन करे, अपने खाने में अंडा, दूध, मछली, हरी सब्ज़िया, ताज़े फल, मांस इत्यादि शामिल करे।
निचे कुछ वजन बढ़ने के घरेलु नुस्खे (weight gain tips) लिखे हैं, जिसके प्रयोग से आप १५ दिन में फरक महसूस करेंगे।
हर रोज 2 चम्मच चवनप्रास का सेवन करे, इसके से रोगो से लड़ने की क्षमता मिलती है और शरीर को ताकत प्रदान होती है। इसका प्रयोग महिला पुरुष कोई भी कर सकता है। इसके प्रयोग से न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।
यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो ऐसे में आपको वजन बढ़ने में ज्यादा समस्या होती है , इसलिए इसका घरेलु उपाय ये है की आप मुलेठी का सेवन करे। मुलेठी के जगह सतावर का भी चूर्ण उत्तम है। इनका चूर्ण बाजार में उपलब्ध होता है आप इसे खरीद सकते हैं।
रात सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में 2 चमच्च अश्वगंधा चूर्ण और 1 चमच्च मक्खन मिला कर पिए। इसके उपाय से आपको 7 दिन के अंदर बदलाव महशुस होगा। आपको अश्वगंधा का चूर्ण बाज़ार में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। (आपको किसी भी आयुर्वेदिक चूर्ण के लिए कही ढूढ़ने की जरुरत नहीं, आप पतंजलि आयुर्वेद वेबसाइट पर जाए या फिर पतंजलि आयुर्वेद स्टोर पर जाए वहां आपको सबकुछ मिल जाएगा।)
15 से 20 ग्राम किशमिश साथ में 6 सुखी अंजीर साम को पानी में भिगो कर रख दें, और सुबह इसका सेवन करे। इस प्रयोग का फल आपको ७ दिनों में महसूस होने लगेगा।
गर्मियों के महीने में आप दिन में 2 से 3 बार 1 गिलास दूध के साथ 1 आम खाये, आपको फर्क 20 दिन में मिल जाएगा।
कोशिश करे की सुबह नास्ते में 5 से 8 अंडे खाये। ये आपके शरीर को भरपूर विटामिन और प्रोटीन प्रदान करेगा।
सबसे सरल तरीका आप दिन में 2 बार 2 या 3 केला पीस के 1 गिलास दूध में मिला कर पिए , आप 7 दिन में रिजल्ट पाने लगेंगे।
ऊपर लिखे गया इन घरेलु उपाय में आपको सारे अपनानें की जरुरत नहीं, आप अपनी आवश्यकता अनुसार जितना हो सके इसका सख्ती से पालन करे।
दोस्तों ये तो हुई खाने पीने से मोटा होने के उपाय के बारे में, अब बात करते हैं और भी दूसरे मोटा होने के घरेलु नुस्खे के बारे में।
यह भी पढ़ें
पुरूषों में वज़न बढ़ने के लिए आहार – Weight Gain Diet Plan for Male (Men) in Hindi
Body Weight Gain Tips in Hindi
2 ) दैनिक व्यायाम
स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम भी बहुत जरुरी है, क्युकी हम जो भी खाते हैं उसका पचना भी जरुरी है। इसलिए सलाह है की आप रोज सुबह उठ कर रोजाना हल्का कसरत करे। यदि संभव हो तो आप जिम भी जाए। और जिम करने के 45 मिनट बाद ही कुछ खाये।
3 ) लीजिए भरपूर नींद
यदि आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो वजन बढ़ना मुश्किल है, क्युकी नींद न पूरी होने से पेट अच्छे से नहीं साफ़ होता आप न चाहते हुए भी तनाव महसूस करते हैं। इसलिए देर रात तक न जागे और सुबह ५ बजे तक उठ जाये।
4 ) रहे तनाव मुक्त
यदि आपने वजन बढ़ाने का सोच लिया है तो आपको सभी प्रकार के मानसिक और शारीरिक तनाव से बाहर रहना होगा। उन वजहों से दूर रहे, जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है।
5 ) बुरी आदतों को कहे अलविदा
यदि आपको किसी भी प्रकार की बुरी लत है, जैसे सराब, गुटका, तम्बाकू का या फिर यदि आप बहुत अधिक मात्रा में हस्तमैथुन करते हैं तो इन आदतों को आज और अभी त्याग दे।
6 ) पाएं भरपूर पानी
यदि शरीर में पानी की कमी है तो वजन का बढ़ना थम सा जाता है, इसलिए प्रयन्त करे की आप कम एक दिन में 3 से 4 लीटर पियें। सुबह उठते ही पानी पिने की आदत डाल लें।
**हमारी आपको सलाह है, मोटा होने के लिए दवा लेने से बचे। इनके कुछ साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए हो सके तो आप घरेलू नुस्खे ही अपनाएं और हो सके तो मोटा होने की दवा से दूर ही रहे।
हमारे प्रिय पाठको हमें उम्मीद है की आपको जल्दी मोटा होने के उपाय और घरेलु नुस्खे – Mota Hone Ke Upay लेख जरूर पसंद आया होगा और आप के काम का भी होगा। यदि आपको हमारा जल्दी मोटा होने के उपाय और घरेलु नुस्खे – Mota Hone Ke Upay लेख अच्छा लगा हो तो अपने जरुरतमंद परिवार के सदस्यो तथा मित्रो के साथ जरूर शेयर करे।